रोहतक। विजय नगर हत्याकांड के आरोपी अभिषेक को पुलिस बुधवार सुबह अदालत में पेश करेगी। यहां हत्याकांड का केस सेशन अदालत में जाने या न जाने को लेकर सुनवाई होगी। अदालत के फैसले के बाद ही केस की अदालत में सुनवाई की स्थिति स्पष्ट होगी। अधिवक्ता शिवराज मलिक ने बताया कि मंगलवार को अभिषेक को अदालत में पेश किया गया। यहां केवल आरोपी की हाजिरी लगी। अब बुधवार को उसका केस सेशन अदालत में सुनवाई के लिए देने या न देने के मामले में सुनवाई के लिए रखा जाएगा। यहां आरोपी भी पेश होगा। इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट की कमियां पूरी करते हुए रिपोर्ट अदालत में पेश कर दी है।