फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शुगर मिल कर्मचारी का मोबाइल छीनने के आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने महम शुगर मिल के कर्मचारी का मोबाइल छीनने के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। थाना प्रभारी सत्यपाल ने बताया कि गांव बहलबा निवासी अजय शुगर मिल में नौकरी करता है। 10 फरवरी को वह अपनी ड्यूटी कर बाइक पर सवार होकर वापस गांव जा रहा था। भैणी महाराजपुर से निकलते ही एक निजी स्कूल के पास दो युवक आए तथा उसका मोबाइल छीन ले गए। पुलिस की टीम ने मोबाइल फोन छीनने की वारदात का खुलासा करते हुए वारदात में शामिल रहे दो आरोपियों को हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत के आदेश पर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। आरोपियों में संदीप निवासी बेडवा व प्रदीप उर्फ सीटू शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें