झज्जर। लूटपाट करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक सदानंद ने बताया कि सतबीर निवासी कस्बा बनत जिला शामली उत्तर प्रदेश ने पुलिस में शिकायत दी थी कि गुरुग्राम रोड फ्लाईओवर के पास दो बाइक सवार युवकों ने जबरदस्ती उसके दो हजार रुपये छीन लिए और मार-पिटाई करने लगे। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी रोहित निवासी जोंधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।