फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 8.16 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी का आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। थाना साइबर क्राइम झज्जर की एक टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को कोलकाता से काबू किया है। थाना प्रबंधक साइबर क्राइम झज्जर निरीक्षक अजय मलिक ने बताया कि गांव सौलधा निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देते हुए बताया कि दिनांक 17 जुलाई 2023 को उसके पास एक फोन आया। उसने कहा कि लाइफ इंश्योरेंस से बोल रहा हूं। आपके पास एक मैसेज आएगा, जिसके नंबर मुझे बताने हैं। इससे आपकी पॉलिसी आपके खाते से कट जाएगी और आपको कहीं जाना नहीं पड़ेगा। कुछ समय बाद उसके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आया कि उसके खाते से 8 लाख 16 हजार रुपये कट गए। उसने उसके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर क्राइम झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने इस मामले में राजेश निवासी पश्चिम बंगाल को कलकत्ता से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में षड्यंत्र के तहत झांसा देकर ऑनलाइन ठगी के उपरोक्त मामले बारे खुलासा किया। आरोपी को राहदारी रिमांड पर लेकर अदालत झज्जर में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें