फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखे से मकान पर कब्जे का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के डबल फाटक गीता कॉलोनी में मकान पर धोखे से कब्जा करने का मामला सामने आया है। यूपी के गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति ने मां-बेटे पर फर्जी दस्तावेजों के जरिये मकान हथियाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। यूपी के गाजियाबाद निवासी अरविंद धनविक ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका गीता कॉलोनी डबल फाटक क्रासिंग के पास 200 गज का मकान है। इस पर फर्जी दस्तावेजों पर अंगूठा लगवाकर कब्जा कर लिया गया है। गीता कॉलोनी की एक महिला व उसके बेटे ने मेरे साथ धोखाधड़ी की है। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें