झज्जर। पुलिस टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रबंधक साइबर झज्जर निरीक्षक अजय मलिक ने बताया कि मुंडाखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देते हुए बताया कि 7 जनवरी को उसके पास मायरा बालकृष्ण नाम से टेलीग्राम पर एक मैसेज आया। उन्होंने मुझे पार्ट टाइम जॉब करने के लिए कहा और टेलीग्राम पर यूजर आईडी बनवाई। उन्होंने ऑनलाइन फ्लाइट टिकट बुक करने का टास्क दिया और उसकी आईडी के अकाउंट में दस हजार रुपये डाल दिए और टिकट बुक करने पर मेरे खाते में 850 रुपये भेज दिए। मुझे उन पर यकीन हो गया।इसके बाद अलग-अलग खातों में पैसे डालने के लिए कहा, जिनमें रुपये भेजने पर उपरोक्त वेबसाइट पर बने मेरे अकाउंट में नजर आते रहे। जाते थे। इसके साथ ही उस वेबसाइट के अकाउंट पर प्रोफिट व लोस भी दिखाई देता था। इस तरह उन्होंने मेरे साथ पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर कुल 574190 रुपये की धोखाधड़ी की है। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजेंद्र निवासी राजस्थान के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी को अदालत झज्जर में पेश करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।