रोहतक। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 38 लाख की ठगी के मामले में गुरुग्राम निवासी सुंशात को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर राजीव ने बताया कि अक्तूबर 2023 में प्रेम नगर चौक निवासी विकास ने शिकायत दी थी कि ठग गिरोह ने लिंक भेजकर उसे टास्क पूरा करने का झांसा दिया। इसके बाद निवेश के नाम पर 38 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। उसने पैसे वापस मांगे तो और पैसे मांगे गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार से दो व दिल्ली से एक युवक को गिरफ्तार किया था। अब गुरुग्राम से आरोपी को काबू किया है।