महम। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 60 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खरकड़ा निवासी संदीप के रूप में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे 152 डी के नीचे गांव खरकड़ा से मोखरा वाले रास्ते पर नाकाबंदी की जाए तो नशा तस्कर काबू आ सकता है। सूचना के बाद पुलिस ने नाका लगाकर जांच शुरू की। उप निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि खरकड़ा से मोखरा जा रहे रास्ते पर 152 डी के नीचे एक युवक मोखरा गांव की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस उप अधीक्षक कलानौर राकेश कुमार की मौजूदगी में तलाशी ली गई तो युवक की जेब नशीला पदार्थ बरामद हुआ। अनुभव के आधार पर उसे चरस माना गया तथा वजन करने पर 60 ग्राम मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है।