फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर दो लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सेक्टर एक की महिला को ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर दो लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने विजय नगर के युवक युवराज को गिरफ्तार किया है। शनिवार को उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि सेक्टर-1 निवासी अजंलि ने जून 2023 को शिकायत दी थी कि उसे युवराज ने कहा कि ट्रेडिंग कंपनी में निवेश करें, एक माह बाद 3 लाख 35 हजार रुपये वापिस मिल जाएंगे। अंजलि ने युवराज की बातों में आकर दो लाख रुपये निवेश कर दिए। एक महीने बाद अंजलि ने फोन किया तो युवक ने पैसे देने से मना कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए युवराज को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें