फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज बनाकर लायंस क्लब का प्रधान बनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लायंस क्लब के फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रधान बनने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एडवोकेट ओपी चुघ ने बताया कि मॉडल स्कूल के नजदीक लायंस क्लब की बिल्डिंग है, जिसे रामनिवास गोयल ने 1983 से किराए पर ले रखा है। किराए को लेकर जिला अदालत में रामनिवास गोयल व एक व्यक्ति के बीच केस चल रहा है। अदालत में दाखिल दस्तावेज में आरोपी ने खुद को लायंस क्लब का प्रधान बताया है। जबकि वे दूसरे क्लब के प्रधान है, जिसका पंजीकरण भी अलग है। जबकि लायंस क्लब का पंजीकरण नंबर 025951 है। मामले की पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने सीधा केस दर्ज करने की जगह स्पष्ट किया कि अगर अदालत अनुमति दे तो मामला दर्ज किया जाएगा। इसके चलते रामनिवास गोयल की तरफ से अदालत में याचिका दायर कर केस दर्ज करने की मांग की गई। कोर्ट के आदेश पर अब मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें