झज्जर। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो झज्जर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि राकेश निवासी गुढा जिला झज्जर गाड़ी बैलेरो पिकअप में अवैध शराब भरकर झज्जर से कोसली की तरफ जाएगा। सूचना पर झज्जर से कोसली रोड गांव खाजपुर व डावला के बीच नाकाबंदी कर बैलेरो पिकप गाड़ी को पकड़ा गया। अवैध शराब की 37 पेटियां व 8 पेटी बियर बरामद हुई। आरोपी की पहचान राकेश निवासी गुढा जिला झज्जर के तौर पर की गई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।