सांपला। भैंसरु खुर्द गांव से किसान की ट्रॉली चोरी करने के आरोप में पुलिस ने वार्ड 13 के युवक रवि को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में किसान बलजीत ने बताया कि उनकी ट्रॉली मकान के बाहर खड़ी थी। शुक्रवार की रात को उन्हें आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो एक व्यक्ति उनकी ट्रली को ट्रैक्टर में जोड़ रहा था। उन्होंने पीछा करके ट्रैक्टर ड्राइवर को पकड़ लिया जबकि उसका साथी भाग गया। पुलिस ने आरोपी रवि को पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। संवाद