रोहतक। पुलिस ने गश्त के दौरान चुलियाना के संदीप उर्फ सैंडी को देसी पिस्तौल और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को अदालत के आदेश पर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। प्रभारी एवीटी एसआई रामबीर कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही लोकेश के नेतृत्व में पुलिस टीम खेडी साध से कारोर रोड के नजदीक हिसार दिल्ली रोड फ्लाईओवर के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान संदीप उर्फ सैंडी को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया।
ब्यूरो