फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस की टीम ने सेक्टर-3 में हुई बाइक चोरी की वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसे पुलिस ने अदालत में पेश किया। यहां से अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया। थाना अर्बन एस्टेट प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि सेक्टर-4 हाउसिंग बोर्ड निवासी रामचरण ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें कहा गया है कि 15 मई को वह अपनी बाइक से सेक्टर-3 सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गया था। सब्जी खरीदकर करीब आधे घंटे बाद वापस आया तो बाइक नहीं मिली। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 26 जुलाई को छापा मार कर मध्यप्रदेश टीकमगढ़ के हरकपुरा हाल किरायेदार सेक्टर-1 रोहतक निवासी आरोपी अरविंद को गिरफ्तार किया। इसके पास से चोरीशुदा बाइक भी बरामद कर ली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें