फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से सड़क पर गिरी ट्रैक्टर सवार महिला, टायर के नीचे आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गोहाना रोड टोल टैक्स के पास एक कार चालक ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर सवार महिला उछल कर सड़क पर जा गिरी। महिला के नीचे गिरते ही उसके सिर के ऊपर से ट्रॉली का टायर गुजर गया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में गांव चमारिया निवासी सतीश ने बताया कि वह अपनी भाभी शकुंतला के साथ गोहाना रोड टोल टैक्स के पास से ट्रैक्टर ट्रॉली में रेत भरकर देवीलाल पार्क में डालने के लिए रवाना हुए थे। ट्रैक्टर को सुरेंद्र निवासी सांघी चला रहा था। सतीश और शकुंतला ट्रैक्टर पर साइड पर बैठे थे। सुबह साढ़े नौ बजे जब वे राजीव गांधी स्टेडियम के पुल पर पहुंचे तो गोहाना बाईपास की ओर से पीछे से एक तेज रफ्तार कार चालक ने सीधे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर पर सवार शकुंतला सड़क पर जा गिरी और उसके सिर के ऊपर से ट्रॉली का टायर गुजर गया। हादसे में उसकी उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी चालक कार सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें