रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित अंडर-11 वर्ग की जिलास्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। अगस्तय इंटरनेशनल स्कूल व मानव रचना स्कूल में चेस, जिम्नास्टिक व अन्य खेलों के मुकाबले हुए। विद्यार्थियों खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में मनोरंजन, रोचक व मनमोहक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जिला स्तरीय स्कूली जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में अंडर 11 वर्ग में लड़कों में जिम्नास्टिक्स तेजस, निखिल, नभय, परीक्षित, विवान, हर्षुल, और विवेक व लड़कियों में हर्षिता, नव्या, मिनाक्षी, लिशा, रिया, रान्या व राधन्या का चयन हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली जिमनास्टिक प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
योगा ऑफिशियल डॉ. जनक राज ने बताया कि अगस्तय इंटरनेशनल स्कूल, में आयोजित से स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय स्कूली योग प्रतियोगिता में अंडर 11 वर्ग में लड़कों में अभिनव (एमडीएन पब्लिक स्कूल रोहतक) प्रथम, सोहेल (ज्ञान मंडल स्कूल, कबूलपुर), अर्थ कंबोज (अगस्तय इंटरनेशनल स्कूल, रोहतक) तृतीय और पूर्व, यश फोगाट, देवांश, आयुष भारद्वाज व लड़कियों में सृष्टि (अगस्तय इंटरनेशनल स्कूल, रोहतक), हिमांशी (केडीएम पब्लिक स्कूल, कबूलपुर), द्वितीय, पूर्ति (एमडीएन पब्लिक स्कूल, रोहतक) तृतीय और अलीना, दक्षिता, समृद्धि, अनाहिता ढुल का चयन भी राज्य स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता के लिए हुआ है। योग प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ. जनक राज, अरुण आर्य, गीता व शिक्षा ने मुख्य भूमिका निभाई।
कैरम प्रतियोगिता में अंडर 11 वर्ग में लड़कों में उत्कर्ष, कियांश, तनिष्क, रिहान और आदित्य व लड़कियों में हर्षिता, तन्वी, सुमेदा, श्रेया व पलक का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
मानव रचना स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय स्कूली अंडर 11 वर्ष की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें लड़कों में 100 मीटर रेस में तनिष डागर प्रथम, हैप्पी द्वितीय और 200 मीटर रेस ध्रुव प्रथम, हैप्पी द्वितीय, 400 मीटर रेस में जितेश प्रथम और ध्रुव द्वितीय, इसके साथ ही हाई जंप में वंश रावल प्रथम, समर्थ द्वितीय, लोंग जंप में तोशू प्रथम और तनिष डागर द्वितीय, शॉट पुट में रोहित प्रथम, पुनीत द्वितीय रहा। इसके अलावा लड़कियों में 100 मीटर रेस में गुंजन प्रथम, ओवी द्वितीय, 200 मीटर रेस में नेहा प्रथम और नीति ने द्वितीय स्थान, 400 मीटर रेस में तन्वी प्रथम और स्नेहा द्वितीय, हाई जंप प्रतियोगिता में नीति प्रथम, मोनिका द्वितीय, लोंग जंग प्रतियोगिता में अवनी प्रथम, वंशु द्वितीय, शॉट पुट प्रतियोगिता में काव्या प्रथम व हिमांशी द्वितीय स्थान पर रही।
जिला स्तरीय स्कूली चैस प्रतियोगिता में अंडर 11 वर्ष में लड़कों में जीवांश वाधवा, दक्ष पुनिया, दक्ष रांगी, दक्ष चुग और पूर्वांश बहल व लड़कियों में यशिका, आशिमा, तन्वी, त्रिशा पुत्री देवेंद्र, त्रिशा पुत्री नितिन कुंडू विजयी रहे। इन खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय स्कूली चैस प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया।
मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता में अंडर 11 वर्ष में लड़कों में प्रिंचित प्रथम, ग्रुप सोंग में लड़कों में अगस्तय इंटरनेशनल स्कूल की टीम प्रथम, एकल गायन में उद्धव सिंह प्रथम, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में निमित्त प्रथम, पेंटिंग प्रतियोगिता में पूर्व अहलावत प्रथम, एकल नृत्य प्रतियोगिता में युग प्रथम रहा। साथ ही लड़कियों में अंडर 11 वर्ग में मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता में गार्गी प्रथम, ग्रुप सोंग में लड़कों में महिंद्रा मॉडल स्कूल की टीम प्रथम, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आरवी और विनती ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में ज्यांशी प्रथम और ख़ुशी द्वितीय, एकल नृत्य प्रतियोगिता में आदविका प्रथम स्थान प्राप्त किया, ग्रुप डांस में लड़कियों में अगस्तय स्कूल की टीम प्रथम स्थान पर रही।
ये सभी खेलों और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी अपने अंडर 11 वर्ष में विभिन्न खेल स्पर्धाओं में सितंबर के महीने में जींद जिले में होने वाली राज्य स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक, डीईईओ दिलजीत सिंह, अगस्तय स्कूल की प्रिंसिपल सुशीला गुलिया, मुकेश कुमार, राकेश सिवाच, अनूप कोच, राजेश नांदल, अग्निवेश, कर्मवीर ढाका, प्रीती व सभी खेलों के इंचार्ज व खिलाड़ी विशेष रूप से मौजूद रहे।
29सीटीके22- शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित अंडर-11 वर्ग की जिला स्तरीय खेल स्पर्धा में योग प्रदर