फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्लोगन लेखन में आरती रही प्रथम

Tue, 23 Apr 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
: पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से पृथ्वी बचाने के लिए जागरूक करती छात्राएं।
विज्ञापन
बेरी। गांव दुजाना में स्थित राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉॅ. तराना नेगी की अध्यक्षता में रसायन विज्ञान विभाग द्वारा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के सहयोग से विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका सुनीता, डॉ. सीमा व डॉ. अनीता ने संयुक्त रूप से निभाई। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में आरती ने प्रथम व हिमांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संयोजिका डॉ. रजनी ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नसीब, डॉ. अजय, डॉ. संजय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें