फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नेपाल मूल के युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 07 May 2024 04:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के किल्ला मोहल्ला में नेपाल मूल के रहने वाले एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को शहर के श्मशान घाट में ले गए।
विज्ञापन

मृतक की पहचान नेपाल मूल के रहने वाले 26 वर्षीय पवन के रूप में हुई है। पवन का परिवार काफी वर्षों से बहादुरगढ़ के किला मोहल्ला में किराये पर रहता है। रविवार की शाम पवन ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी और परिजन अंतिम संस्कार के लिए शहर के श्मशान घाट में ले गए थे। पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक पवन के पिता राजू ने बताया कि वह नशे का आदी था। वह नेपाल मूल के निवासी हैं, लेकिन 25 साल से बहादुरगढ़ में किराये पर रह रहे हैं। रविवार को उसका शव कमरे में फंदे पर लटका देखा गया। परिजनों की नजर पड़ी तो उसे संभाला, लेकिन तब तक उसी सांस थम चुकी थी। पुलिस को सूचित किए बिना ही शव के दाह संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई। शव को श्मशान घाट ले जाया गया। इसी दौरान पुलिस को मामले की जानकारी मिली और सिटी थाने से एक टीम श्मशान घाट में गई तथा दाह संस्कार से पहले ही शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में रखवाया गया। बयान दर्ज के बाद सोमवार को शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को दे दिया है।

रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगी पानी की टंकी टूटी पड़ी टोटी । संवाद

रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगी पानी की टंकी टूटी पड़ी टोटी । संवाद

रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगी पानी की टंकी टूटी पड़ी टोटी । संवाद

रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगी पानी की टंकी टूटी पड़ी टोटी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें