फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लोन का झांसा देकर युवक से 41,814 रुपये ठगे

Fri, 13 Oct 2023 10:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। खेरड़ी गांव के एक युवक को लोन का झांसा देकर किसी ने 41 हजार 814 रुपये ठग लिए। इस संबंध में पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में विनय कुमार ने बताया कि तीन अगस्त को उसने ऑनलाइन लोन के लिए एक निजी फर्म में आवेदन किया था। उसके मोबाइल नंबर पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने 3100 रुपये आवेदन फीस, 4890 रुपये इंश्योरेंस फीस, 10 हजार जीएसटी व 15 हजार सहित अन्य फीस के नाम पर उससे 41 हजार 814 रुपये ठग लिए। अब तक लोन नहीं मिला। नंबर बंद आ रहा है। पुलिस ने पीड़ित के कागजात लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें