रोहतक। कच्चा बेरी रोड स्थित मकान की तीसरी मंजिल पर सो रहे 19 वर्षीय युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने साथ रहने वाले लोगों से पूछताछ की है। शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि बिहार जिले के मस्तीपुर निवासी अजय दो साल से कच्चा बेरी रोड पर किराये के मकान में दोस्तों के साथ रहकर मजदूरी करता था। वीरवार देर रात वह मकान की तीसरी मंजिल पर सो रहा था। जब रात को शौचालय जाने के लिए उठा तो नींद में उसका पैर फिसल गया और नीचे गिरकर घायल हो गया। दोस्तों ने उसे पीजीआई पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद