फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

Sun, 31 May 2026 08:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। निंदाना गांव में हनुमान भट्ठा के पास शुक्रवार शाम को घर जा रहे स्कूटी सवार को पीछे से पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे गांव के युवक बाबू लाल (25) की मौत हो गई। इस संबंध में महम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। निंदाना निवासी रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बाबूलाल महम में एक बर्तन की दुकान पर काम करते थे। शुक्रवार शाम को छुट्टी के बाद जब वह गांव के पास हनुमान भट्ठा के पास पहुंचे तो पिकअप ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे पिकअप गड्ढों में पलट गई। चालक मौके से भाग गया। गंभीर हालत में बाबूलाल को महम के सामान्य अस्पताल लेकर गए जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें