फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। बहलबा स्थित पेट्रोल पंप के पास दो बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में बाइक सवार देवेंद्र की मौत हो गई। देवेंद्र के पिता कुलदीप की शिकायत पर दूसरे बाइक सवार रमेश के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शिकायत में बहलबा निवासी कुलदीप ने कहा है कि उनका बेटा बाइक पर सवार होकर महम से अपने गांव बहलबा आ रहा था। उसके पीछे दूसरा युवक प्रमोद भी बैठा था। जब वह बहलबा पेट्रोल पंप के पास आया तो सामने से आ रहे बाइक सवार ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में उसके बेटे देवेंद्र को काफी चोटें लगीं। इलाज के लिए महम अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें