फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत

Fri, 15 Nov 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बीती देर शाम छोटूराम नगर के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान करीब 26 वर्षीय रणविजय राम के रूप में हुई है। वह बिहार के छपरा जिले से था। यहां टिकरी बॉर्डर पर किराये पर रहता था। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम वह छोटूराम नगर की तरफ जा रहा था। रास्ते में रेलवे ट्रैक पार करने लगा तो ट्रेन की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोग उसे नागरिक अस्पताल में लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर जीआरपी थाने से पुलिस अस्पताल में पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। वीरवार को परिजनों के बयान के बाद शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। जीआरपी बहादुरगढ़ ने घटना को संयोग मानकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें