42-हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व दशमेश सेवक दल की ओर से पूर्णमाशी के पावन अवसर पर पैदल
रोहतक। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और दशमेश सेवक दल की ओर से पूर्णिमा पर गुरुद्वारा बंगला साहिब से गुरुद्वारा मंजी साहिब लाखन माजरा तक पैदल यात्रा निकाली गई। स्टॉल लगाकर यात्रियों की सेवा-सुविधा का विशेष प्रबंध किया गया। यात्रा के समापन पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व एग्जीक्यूटिव सदस्य सरदार हरभजन सिंह राठौर व दशमेश सेवक दल के प्रधान सरदार महिंदर सिंह ढींगरा ने गुरुघर की बख्शिश के रूप में सिरोपा भेंट कर श्रद्धालुओं और सेवादारों को सम्मानित किया। इसमें डीएलएफ कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा बाबा सोमाशाह में गुरु हरारी साहिब से भी संगत शामिल हुई। संवाद
42-हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व दशमेश सेवक दल की ओर से पूर्णमाशी के पावन अवसर पर पैदल