नहर में डूबने से बेटे की मौत के बाद पीजीआई में विलाप करती महिला व अन्य परिजन। संवाद
रोहतक। शहर की फतेहपुरी कॉलोनी के 17 वर्षीय श्रवण की मंगलवार को जेएलएन नहर में डूबने से मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ दिल्ली बाईपास पर घूमने गया था।
आईएमटी थाना पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 11 बजे सूचना मिली कि दिल्ली बाईपास पर एक किशोर नहर में गिर गया। श्रवण के ताऊ आजाद ने बताया कि तैरना नहीं आता था। इसके बावजूद दोस्तों ने नहाने का दबाव बनाया। घर से श्रवण स्कूल गया था, लेकिन उसके दोस्त उसे नहाने के लिए ले गए। ब्यूरो