फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खाटूश्याम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Fri, 26 Dec 2025 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शीतकालीन अवकाश के दौरान व नए साल पर खाटू श्याम बाबा के दर्शन आसान होंगे। रेलवे की ओर से अतिरिक्त 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक कुरुक्षेत्र-फुलेरा-कुरुक्षेत्र स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि ट्रेन कुरुक्षेत्र से रात 11:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:50 बजे रींगस पहुंचेगी। यह ट्रेन रोहतक से देर रात 2:28 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार फुलेरा-कुरुक्षेत्र 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक फुलेरा से सुबह 9:50 बजे रवाना होकर रात 8 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। यह ट्रेन रोहतक में शाम 3:36 बजे पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें