रोहतक। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिन लोगों के नाम ड्राफ्ट सूची में किसी भी कारण से छूट या कट गए हैं, उनको जुड़वाने के लिए रविवार को अवकाश के दिन भी विशेष अभियान चलेगा। हर बूथ पर बीएलओ दिनभर मौजूद रहकर वोट बनवाएंगे। शनिवार को नवागत उपायुक्त (डीसी) सतबीर सिंह ने बैठक लेकर एसआईआर की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा फॉर्म-6 भरकर नया नाम जुड़वा सकते हैं। नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और विवरण सुधार के लिए फॉर्म-8 उपलब्ध है। 29 व 30 अगस्त को भी विशेष अभियान चलेगा। इसके अतिरिक्त 30 अगस्त तक सभी सामान्य दिवसों में नाम जुड़वाए जा सकते हैं। ब्यूरो