34...हार्दिक राठी को समर्पित मौन यात्रा निकालते खिलाड़ी। स्रोत :
- फोटो : रोहतक में शादी समारोह के दौरान अर्जुन अवार्डी कबड्डी खिलाड़ी साक्षी पूनिया व खिलाड़ी सुशांत सिंह परिजनों के साथ । संवाद
रोहतक। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में वीरवार को लाखनमाजरा में बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी को समर्पित दो किलोमीटर तक मौन यात्रा भी निकाली गई। उन्होंने दोनों बास्केटबॉल खिलाड़ियों लाखनमाजरा निवासी हार्दिक राठी और बहादुरगढ़ निवासी अमन की मौत का मुद्दा उठाया। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों की मौत को सरकारी हत्या बताया। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2019 के बाद से खेल विभाग के स्टेडियमों के लिए खेल उपकरण नहीं खरीदे गए हैं। इस कारण दोनों की मौत हुई है। संवाद