रोहतक। झज्जर रोड स्थित वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को महाराजा अग्रसेन विकास ट्रस्ट की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उद्योगपति सुरेंद्र जैन ने की। यहां अग्रसेन जयंती निमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया।
पत्रकारों से बातचीत में नरेश गोयल व सुशील गुप्ता ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। वैश्य शिक्षण संस्थानों में 30 सितंबर को मेगा रक्तदान शिविर, निबंध, ड्राइंग, भाषण व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके अलावा 2 अक्तूबर को एप्रोच रोड पर भंडारा लगाया जाएगा। शहर के एक ईंट एक रुपया चौक पर 3 अक्टूबर को ध्वजारोहण के साथ जयंती का शुभारंभ होगा। अनाज मंडी में 151 कुंडीय हवन किया जाएगा। इसमें मुख्य यजमान उद्योगपति विनोद जैन, सीए सुनील जैन रहेंगे। महाराजा अग्रसेन मंदिर में महा आरती होगी। इसके बाद शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। शोभायात्रा अनाज मंडी, रेलवे रोड, भिवानी स्टैंड, इंदिरा मार्केट होते हुए बाबरा चौक पहुंच कर संपन्न होगी। इस मौके पर राजीव जैन, देशराज बंसल, सुनील जैन, नीरज बंसल, विशाल गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे।