रोहतक। बिजली निगम के एएलएम को कमीशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने 95 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। सेक्टर-2 निवासी जयंत देशवाल ने बताया कि वह बिजली निगम में एएलएम हैं। तीन दिसंबर को उनको टेलीग्राम मैसेज आया। मैसेज में 20 प्रतिशत कमीशन का झांसा देकर निवेश के लिए कहा गया। वह युवक की बातों में आ गया। इसके बाद लिंक भेजकर उसका टेलीग्राम अकाउंट खोल दिया। साथ ही अलग-अलग समय पर कुल 95 हजार रुपये निवेश करवाए गए। बाद में उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। ब्यूरो