फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुभाष नगर से वृंदावन धाम यात्रा हुई रवाना

Mon, 02 Nov 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
30 : सुभाष नगर से वृंदावन धाम यात्रा के लिए रवाना होते श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु
विज्ञापन
रोहतक। कार्तिक मास के पावन अवसर पर सुभाष नगर से 21वीं वृंदावन धाम धार्मिक यात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं ने वृंदावन धाम पहुंचकर भगवान बांके बिहारी के दर्शन किए। संयोजक जतिन बत्रा ने बताया कि कार्तिक मास हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस महीने में भगवान कृष्ण की आराधना का विशेष महत्व है। श्रद्धालुओं ने वृंदावन की कुंज गलियों में राधे-राधे के जयकारे लगाए और भजन-कीर्तन का आनंद लिया। ऐसी धार्मिक यात्राएं संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखती हैं। यह समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को भी मजबूत करती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें