फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुराना बस स्टैंड परिसर में रैन बसेरा शुरू

विज्ञापन
51...पुराना बस स्टैंड परिसर में बना रैन बसेरा । स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
रोहतक। शहर के पुराना बस स्टैंड परिसर में जन सेवा संस्थान की ओर से बनाया गया रैन बसेरा शुरू हो गया है। संस्थान के संस्थापक डॉ. स्वामी परमानंद महाराज ने बताया कि दिसंबर में सर्दी बढ़ने लगी है। आगामी दिनों में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। ऐसे में पुराना बस स्टैंड परिसर में संस्थान की ओर से रैन बसेरा तैयार कर दिया गया है। इसमें एक समय में 50 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। संस्थान की ओर से यहां पर दो कर्मचारी भी लगाए गए हैं जो नियमों के तहत आधार कार्ड आदि की जांच के बाद ही व्यक्तियों को यहां ठहरने में सहयोग करेंगे। रोडवेज की ओर से नया बस स्टैंड परिसर में भी रैन बसेरे बनाए गए हैं। महिलाओं व पुरुष यात्रियों के लिए अलग-अलग बसों में रैन बसेरे बनाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें