रोहतक। कलानौर में बस स्टैंड के नजदीक वीरवार रात को चल रहे गणेश उत्सव के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया। वार्ड नंबर 10 के युवक गौरव (16) को पेट में बर्फ तोड़ने वाला सूआ मारकर घायल कर दिया। इस संबंध में कलानौर थाने में चार युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक कलानौर निवासी गौरव ने बताया कि बस स्टैंड के नजदीक गणेश उत्सव हो रहा था। वह भी वहां चला गया। उत्सव के दौरान चार युवक उससे झगड़ा करने लगे। उन्होंने उसके पेट में सुआ मार दिया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और देर रात उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया। शुक्रवार सुबह कलानौर से एएसआई अनिल कुमार बयान लेने पीजीआई पहुंचे और देर रात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया।