फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चलती कार में लगी आग, बचा कार चालक

विज्ञापन
13महम01....महम में चलती कार में लगी आग के बाद पड़ी कार। संवाद
विज्ञापन
महम। महम से भैणी भैरो रोड पर भारत गैस एजेंसी के पास चलती कार में आग लग गई। चालक ने सूझबूझ से काम लेते हुए अपने आप को कूदकर बचा लिया। जैसे ही चालक बाहर निकला तो कार आग का गोला बन गई। हालांकि दमकल की टीम पहुंचने तक कार जल चुकी थी।
विज्ञापन

महम से कार चालक पवन कुमार बडेसरा (भिवानी) अपने गांव जा रहा था। गाड़ी में अचानक आग लगती देख कार को रोका और छलांग लगा दी। राहगीरों ने 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी। अग्निशमन केंद्र के फायरमैन जितेंद्र साथियों के संग गाड़ी लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। करीब 40 मिनट में आग पर काबू पाया। बीच सड़क से कार को हटाकर यातायात को सुचार कराया गया। एफएसएल इंचार्ज डॉ. सराेज दहिया ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी सत्यपाल का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह घटना हादसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें