40. आर्ट ऑफ लिविंग के गुरु पुर्णिमा उत्सव में भजन कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं। स्राेत: संस्था
फोटो- 40, 41
रोहतक। अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था आर्ट ऑफ लिविंग की रोहतक इकाई ने बुधवार को स्थानीय स्कूल में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया। डॉ. अपर्णा बत्रा, रवि कक्कड़, सीमा, सुगंधा, प्रियंका और गरिमा ने गुरु-परंपरा पूजन किया। रश्मि बजाज, प्रियंका जानागल और सीमा आर्य ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। अपर्णा बत्रा ने युवाओं को अध्यात्म से जोड़ने पर जोर दिया। नए प्रशिक्षकों रोशनी राजपूत और यश वर्मा का स्वागत हुआ।कार्यक्रम में जयकंवार, राजीव शर्मा, डॉ. सुखबीर किन्हा, अजेता नांदल, रवि नांदल सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। संवाद