फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वेतन विसंगतियों को दूर करने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा

Fri, 07 Mar 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो-06सीटीके16 वेतन विसंगतियों को दूर करेन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मुलाकात करते हुए यूनाइटेड
विज्ञापन
रोहतक। यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट के सदस्यों ने पीजीआई के कर्मचारियों के साथ हो रही वेतन विसंगतियों को दूर करने, कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल करने की मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को ज्ञापन सौंपा। इसकी अध्यक्षता यूडीएफ हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अमित व्यास ने की। यूडीएफ महासचिव डॉ. कंचन ने बताया कि उन्होंने बताया कि चिकित्सा क्षेत्र में व्याप्त अनियमितताओं व प्रशासनिक लापरवाही बरती जा रही है। आयुष्मान मित्रों पांच हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा हैं, जो मजदूरी अधिनियम, 1948 के न्यूनतम वेतन से भी कम है। हरियाणा सरकार की ओर से 2022 में कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल किया गया था। लेकिन पीजीआई के कर्मचारियों और आयुष्मान मित्रों को इससे बाहर रखा गया है। इससे समान रोजगार के अवसरों का उल्लंघन किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में 2006 से पूर्व नियुक्त नर्सिंग अधिकारियों की ओपीएस (ओल्ड पेंशन स्कीम), चाइल्ड केयर लीव, नर्सिंग जोखिम भत्ता तुरंत लागू करने व रिटायरमेंट की आयु को 62 वर्ष करने की मांग की है। इस मौके पर अग्रोहा नर्सिंग अधिकारी लखवीर कौर और मंजूबाला, आयुष्मान मित्र हरीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें