रोहतक। लाखन माजरा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से साइबर ठग ने जीजा बताकर 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव लाखन माजरा निवासी सोनू ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन के पास अनजान नंबर से कॉल आई थी। आरोपी ने अपने आपको उनकी मौसी की बेटी का पति बताया था। उसने मजबूरी बताकर बहन से 25 हजार रुपये मांगे तो उन्होंने कहा कि रुपये तो नहीं है। इस बात को बहन ने उसे बताया तो दिए नंबर पर 25 जार रुपये की पेमेंट कर दी। फिर फोन किया तो उसने कहा कि रुपये नहीं आए हैं और दोबारा भेज दो। उन्होंने दोबारा 25 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद उसने फिर रुपये मांगे तो उनको संदेह हुआ। इस पर मौसी की बेटी के पास फोन किया। मौसेरी बहन ने रुपये मांगने की बात से इन्कार किया और ठगी की बात बताई। फिर पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। ब्यूरो