रोहतक। शहर की हनुमान कॉलोनी की महिला से मकान किराये पर लेने का झांसा देकर साइबर ठग ने 32,500 रुपये ठगे हैं। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, हनुमान कॉलोनी निवासी अन्नु ने बताया कि उन्होंने अपना मकान किराये पर देने के लिए सूचना फोटो सहित ऑनलाइन डाली थी। चार जनवरी को अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और बातों में उलझाकर उनसे दो बार में 32,500 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। ब्यूरो