फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक की मौत

Thu, 28 Nov 2013 09:55 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के रेवाड़ी में एनएच-8 पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार रोलियावास गांव निवासी शिव चरण गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। धारूहेड़ा पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी के अनुसार रोलियावास गांव निवासी शिव चरण बुधवार को बाइक से गांव से धारूहेड़ा जा रहा था।

एनएच-8 पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटनास्थल पर मौजूद लोग घायल को अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें