फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 2 को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 2 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के प्रधानाचार्य इंद्र सिंह ने बताया कि मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और युवाओं का चयन सीधे कंपनी के रोल पर स्थायी आधार पर किया जाएगा। आईटीआई की सभी तकनीकी ट्रेडों के अलावा 10वीं, 12वीं, स्नातक, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा और बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी भाग ले सकेंगे। कंपनियों के प्रतिनिधि टेस्ट और साक्षात्कार लेंगे तथा सफल अभ्यर्थियों को मौके पर जॉइनिंग लेटर दिए जाएंगे। चयनित युवाओं को निशुल्क उच्च शिक्षा, कैंटीन, पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी और पदोन्नति सहित अन्य लाभ मिलेंगे। अभ्यर्थी मूल प्रमाण-पत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर सुबह संस्थान पहुंचें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें