28 : परशुराम जन्मोत्सव पर गायत्री यज्ञशाला में हवन करते श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु
रोहतक। भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर रविवार को रुपया चौक स्थित जय मां गायत्री यज्ञशाला में हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. परमानंद मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सभी को आशीर्वाद दिया। सर्वजातीय भगवान परशुराम सेवा संघ की ओर से हवन किया गया। प्रधान बीएस कौशिक, ओमप्रकाश भारद्वाज, नरेंद्र खट्टर, हरिओम, जय भगवान पाराशर, जयपाल शर्मा, जितेंद्र अत्रि ने हवन में आहुतियां दी और सभी के लिए मंगल कामना की। यह कार्यक्रम ललित जमदग्नि की अध्यक्षता में किया गया।