रोहतक। डेढ़ माह पहले तेज कॉलोनी के युवक विशाल ने किराये पर ली ई-रिक्शा बेचने के लिए डकैती की झूठी कहानी बनाई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ झूठी शिकायत देने की रिपोर्ट दर्ज कर है। साथ में डकैती की पहले से एफआईआर रद्द होगी।
बहुअकबरपुर थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि 16 जून को तेज कॉलोनी निवासी विशाल ने शिकायत दी थी कि उसने तीन माह पहले किराये पर ई-रिक्शा ली थी। उसने एक दिन पहले रात करीब दो ढाई बजे आईडीसी चौक के पास मौजूद था। दो युवक आए और 300 रुपये में गांव बहुअकबरपुर जाने के लिए ई-रिक्शा को बुक किया। रास्ते में बहुजमालपुर गांव से आगे मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार होकर आए। इसके बाद चाकू दिखाकर पांच हजार की नकदी व ई-रिक्शा छीनकर ले गए। पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर जांच की तो मामला फर्जी निकला।
ई-रिक्शा को काटकर बेच दिया आरोपी ने
पुलिस ने युवक विशाल पर ही शक होने पर पूछताछ की तो उसने बताया कि ने ई-रिक्शा को हर माह 10 हजार रुपये में किराया पर ले रखा था। उसने ई-रिक्शा को ही बेचने का प्लान बनाया और काटकर बेच दिया।