फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खानपुर कलां में लगेगा मेला व दंगल होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव खानपुर कलां में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय मेले व विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी प्रधान अत्तर सिंह ने बताया कि 4 सितंबर शुक्रवार जन्माष्टमी को मेला लगेगा तथा 5 सितंबर शनिवार को इस बार खानपुर कला में मेला व कुश्ती दंगल का होगा। यह आयोजन मंदिर कमेटी, ग्राम पंचायत खानपुर कला व ग्रामीणों सहित क्षेत्र के लोगों के सहयोग से लगेगा। इसमें सर्व धर्म व सर्व समाज के लोग शामिल होंगे। इसमें पुलिस व प्रशासन का भी सहयोग रहेगा। प्रधान अत्तर सिंह ने बताया कि कुश्ती 5 सितंबर को गोगा नवमी के अवसर पर आयोजित होगीं। पहली कुश्ती 1 लाख 21 हजार रुपये की होगी, दूसरी कुश्ती 61 हजार रुपये की होगी, तीसरी कुश्ती के लिए 41 हजार रुपये की ईनामी राशि घोषित की गई है। इसके अलावा अन्य आकर्षक ईनामी राशि की कुश्ती भी करवाई जाएगी। कमेटी ने बताया कि बराबर रहने वाले पहलवानों को कोई ईनामी राशि नहीं दी जाएगी। लड़कियों की कुश्ती भी आयोजित नहीं होगी। दंगल में कमेटी व निर्णायक मंडल का फैसला सर्व मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें