रोहतक। घने कोहरे के बीच बुधवार सुबह रोहतक-जींद रेलवे लाइन पर समर गोपालपुर गांव के नजदीक फैक्टरी कर्मी नसीब सिंह (28) ट्रेन की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उन्हें पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में दाखिल कराया गया है। परिजनों ने बताया कि नसीब निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। सुबह करीब 7 बजे घूमने गए थे। जब रोहतक-जींद रेलवे लाइन पार करने लगे तो ट्रेन की टक्कर लगते ही पटरी के किनारे गिर गए। उनके सिर व चेहरे पर चोटें आईं। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें ट्राॅमा सेंटर ले गए। फिलहाल नसीब का उपचार चल रहा है। जीआरपी थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो