59...रोहतक में खरावड़-गोहाना बाईपास रोड पर जली कार। स्रोत : राहगीर
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। खरावड़ से गोहाना की ओर बाईपास रोड पर शुक्रवार दोपहर बाद एक सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। इस घटना में गाड़ी चालक गांव खेड़ी साध निवासी देशराज झुलस गए। उन्होंने किसी तरह कार रोकी और कूदकर जान बचाई। राहगीरों ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आईएमटी के पास हुई इस घटना में चालक के दोनों हाथ व चेहरा झुलस गया है। उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। दोपहर बाद सीएनजी कार में सवार होकर भालौठ गांव के पास एक निजी स्कूल से बेटी को लाने जा रहे थे। जिला दमकल अधिकारी उत्कर्ष ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद एक गाड़ी कार में आग बुझाने के लिए तुरंत मौके पर भेजी गई और आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक रूप से आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।