15-रोहतक के राजकीय महिला महाविद्यालय लाखन माजरा में स्वच्छता अभियान चलाते छात्राएं व शिक्षक।
रोहतक। राजकीय महिला महाविद्यालय लाखनमाजरा में वीरवार को सेवा संकल्प अभियान समिति व राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। 67 छात्राओं ने महाविद्यालय में स्वच्छता बनाए रखने, स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूकता फैलाने व स्वच्छता के महत्व का संदेश देने में भूमिका निभाई। कार्यक्रम प्राचार्य इंदु सपरा के संरक्षण में व सेवा संकल्प अभियान समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी डॉ. मधु बाला, डॉ. मनीषा एवं डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में किया गया। संवाद