फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ढाबे के सामने से गेहूं की भरी गाड़ी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। एक ढाबे के सामने खड़ी गेहूं से भरी गाड़ी संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी हो गई। गाड़ी के चालक सतीश निवासी मालवी जिला जींद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 नवंबर की रात को 9 बजे वह सिरसा से ट्रेलर गाड़ी में गेहूं भरकर चला था। गाड़ी में 352 क्विंटल से ज्यादा गेहूं लोड था और इसे नोएडा जाना था। महम के बाईपास पर ढाबे के सामने गाड़ी खड़ी कर दी तथा गाड़ी में कंडक्टर काला शर्मा निवासी सनाम जिला संगरूर को छोड़ कर वह गांव में एक शादी में चला गया था। वह एक दिसंबर को गाड़ी लेने आया तो गाड़ी नहीं मिली। ढाबा मालिक ने बताया कि वह गाड़ी 30 दिसंबर को यहां से जा चुकी है। गाड़ी में लगा जीपीएस चेक किया तो गाड़ी की लाकेशन बेरी जिला झज्जर की मिली। वहां जाकर देखा तो दादरी रोड पर खाली गाड़ी खड़ी मिली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें