झज्जर। सर्कुलर बाईपास पर रेजांगला शहीदी चौक के नामकरण का बोर्ड लगाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्म विभूषित डॉक्टर बख्शी राम यादव की धर्मपत्नी विजेश यादव और हरियाणा यादव महासभा के महासचिव दिनेश यादव काले पार्षद, हरियाणा युवा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पवन यादव खेड़ी ने शिरकत की। उन्होंने चौक बनाकर 1962 के रेजांगला के युद्ध के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान श्याम सुंदर यादव, पूर्व प्रधान वीरेंद्र दरोगा, धर्मपाल, किशोर पार्षद जय सिंह पार्षद, बिट्टू पार्षद, जयपाल पप्पू पार्षद, मुकेश यादव पार्षद, सुल्तान सिंह यादव, संजय, राव नाहर सिंह, सतीश यादव, वीर सिंह, रामअवतार यादव, रमेश यादव, मनीष यादव, धनी यादव, एडवोकेट बलजीत यादव मौजूद रहे। संवाद