फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौटे ‘गोपाल’

Thu, 06 Mar 2014 05:32 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। एयर होस्टेस सुसाइड केस में आरोपी विधायक गोपाल कांडा कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बुधवार को समर्थकों के साथ शाम पांच बजे सिरसा पहुंचे। समर्थकों ने मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी कर स्वागत किया। कांडा ने श्री तारा बाबा कुटिया में जाकर अपने गुरु की समाधि पर शीश नवाया। गोपाल कांडा बुधवार शाम करीब पांच बजे सिरसा पहुंचे। सैकड़ों वाहनों में सवार समर्थकों के साथ विभिन्न बाजारों से होते हुए बाबा तारा कुटिया पहुंचे। रानियां रोड स्थित निवास में पहुंचने पर परिजनों ने उनका स्वागत किया। गोपाल ने अपनी माता से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अलावा और भी विकल्प खुले हैं।
विज्ञापन


यूं फंसे और छूटे कांडा
5 अगस्त 2012 में दिल्ली में रहने वाली पूर्व होस्टेस गीतिका शर्मा ने अपने घर पर फांसी लगाई
17 अगस्त को देर रात गोपाल कांडा ने दिल्ली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया
15 फरवरी 2013 को गीतिका की मां ने आत्महत्या की
5 सितंबर को अदालत ने गोपाल को एक माह की अंतरिम जमानत दी
4 मार्च 2014 को दिल्ली की रोहिणी अदालत ने शर्तों के आधार पर जमानत दे दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें