फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के बढे़ दामों के विरोध में सड़कों पर उतरी हजकां-भाजपा

Sat, 11 Jan 2014 05:54 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सरकार की ओर से बिजली की दरों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में शुक्रवार को हजकां-भाजपा ने शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता विभिन्न बाजारों से होते हुए गोहाना स्टैंड पहुंचे और वहां बिजली के बिल जलाकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की है कि बिजली के बढ़ाए गए रेट वापस लिए जाएं। शहर में प्रदर्शन से पूर्व हजकां-भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोहतक रेलवे स्टेशन के बाहर सभा का आयोजन किया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि हरियाणा सरकार जाते-जाते भी जनता विरोधी फैसले करने में संकोच नहीं कर रही है। हाल ही में सरकार ने बिजली के बिलों में बढ़ोतरी कर दी। पहले बिल जहां पांच से सात सौ रुपये तक आते थे। अब दो से तीन हजार रुपये तक आ रहे हैं, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की आर्थिक स्थित इतनी अच्छी नहीं है कि इतने भारी भरकम बिल अदा कर सकें। हजकां के जिला प्रधान ओमप्रकाश बागड़ी ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस पार्टी को लोगों के हितों से कोई लेनादेना नहीं है। सरकार सिर्फ यह सोचती रहती है कि कैैसे लोगों की जेब काटी जाए। बिजली की दरों में की गई बढ़ोतरी इसका ताजा उदाहरण हैं। सरकार को लोेगों की समस्याओं को देखते हुए तत्काल प्रभाव से बिजली की बढ़ाई दरें वापस लेनी चाहिए। आम सभा के बाद कार्यकर्ता रेलवे रोड, भिवानी स्टैंड, किला रोड होते हुए गोहाना स्टैंड पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके बिजली के बिल जलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें